- सेमिनार, केक कटिंग के साथ अर्पित किए गए श्रद्धासुमन

GORAKHPUR: दीन दयाल गोरखपुर यूनिवर्सिटी के अलावा कॉलेज, स्कूल व इंस्टीट्यूट्स में स्वामी विवेकानंद जयंती सेलिब्रेट की गई। इस मौके पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रबुद्ध वर्ग ने जहां अपने विचार प्रकट किए। वहीं स्टूडेंट्स ने विवेकानंद के बर्थडे को युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया।

यूनिवर्सिटी के संवाद में सम्पन्न हुआ संगोष्ठी

डीडीयूजीयू के लॉ डिपार्टमेंट में संवाद भवन में स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर 'स्वामी विवेकानंद, भारतीय संस्कृति एवं संविधान' विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता प्रो। अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा कि सन 1860 का दशक भारतीय संस्कृति के लिए विधि के विकास के समतुल्य बेहद महत्वपूर्ण काल रहा है। इस दशक में भारत को सांस्कृतिक नवचैतन्यता देने वाले महत्वपूर्ण महापुरुषों का अवतरण हुआ, स्वामी विवेकानंद उन्हीं में से एक थे। उनके चरित्र का प्रतिरूप झलकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीसी प्रो। अशोक कुमार ने की। इस मौके पर लॉ डिपार्टमेंट के डीन प्रो। जितेंद्र तिवारी, एचओडी प्रो। अरविंद कुमार मिश्रा ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

शहर में ऑर्गनाइज हुए प्रोग्राम

इसी क्रम में अमरावती देवी महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर चीफ गेस्ट राजेश्वर दुबे रहे। इस मौके पर कमलेश्वर दुबे, सर्वेश कुमार दुबे, मनोज शर्मा, अतुल मिश्र, लाल किशुन, वंदना, प्रीति, ज्योति शुक्ला व पूजा त्रिपाठी मौजूद रहीं। विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। डीडीयूजीयू एनएनएस की तरफ से प्रभात फेरी निकाली गई। इस मौके पर डीएम ओएन सिंह ने कहा कि विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आदर्श हैं। कार्यक्रम समन्वयक डॉ। अजय कुमार शुक्ला ने युवा किसी भी राष्ट्र रूपी दीवार की नींव होती है। मगर हम युवा चाहे तो अपनी ऊर्जा से बड़े से बड़ा पहाड़ भी पिघला सकते हैं।

सेमिनार में किए गए याद

भवानी प्रसाद पांडेय पीजी कॉलेज में विवेकानंद जयंती मनाई गई। राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सोना लाल झा शकुंतला देवी महिला डिग्री कॉलेज में विवेकानंद जयंती पर स्टूडेंट्स ने कार्यक्रम पेश किए। प्रिंसिपल डॉ। पीके द्विवेदी, डॉ। संदीप गुप्ता, प्रियंका झा, डॉ। सुमन पांडेय, कृतिका पांडेय, आरआर सिन्हा आदि उपस्थित रहे। द्रौपदी विन्ध्यांचल पीजी कॉलेज में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल डॉ। कृष्ण मुरारी पाल, डॉ। दिवाकर सिंह, डॉ। संतोष कुमार, डॉ। राकेश गुप्ता, अरविंद कुमार, देवेंद्र कुमार व डॉ। सपना सिंह मौजूद रही। राम गिरीश राय पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। एमपीपीजी कॉलेज कॉलेज में भारत-भारती पखवारा का उद्घाटन किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में विवेकानंद जयंती मनाई गई। इस दौरान बड़ी तादाद में युवा शामिल हुए।