छेड़छाड़ का लगाया आरोप

सिद्धार्थ नगर गायघाट निवासी राम चन्दर (22) लुधियाना जाने के लिए थर्सडे नाइट जनसेवा एक्स। पकडऩे गोरखपुर रेलवे स्टेशन आया था। रात में रुकने के लिए राम चन्दर स्टेशन के बाहर बिकने वाली पॉलीथीन खरीदने गया था। वापसी में 35 साल की एक महिला ने उसका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ का आरोप लगाने लगी। हंगामा होने पर मामला जीआरपी थाने पहुंचा।

तहरीर के नाम पर भड़की

जीआरपी पुलिस ने आरोप के आधार पर राम चन्दर को हिरासत में ले लिया और महिला से एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर मांगी। तहरीर के नाम पर महिला भड़क गई। फिर उसने जमकर हंगामा किया। इस दौरान थाने में रखी मेज भी पलट दी और सामान फेंक दिया। नशे में धुत महिला को पुलिसकर्मियों ने काबू करने का प्रयास किया पर उसने पांच पुलिसकर्मियों के नेमप्लेट ही नोंच डाली।

जीआरपी ने मांगी महिला पुलिस की मदद

नशे में महिला ने लगभग दो घंटे तक जीआरपी थाने में हंगामा किया। महिला के तांडव से आजिज आकर जीआरपी को महिला थाने की फोर्स से मदद लेनी पड़ी। सूचना पर महिला पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन नशे में धुत महिला ने उनके भी छक्के छुड़ा दिए। जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने उसे हिरासत में लिया और थाने ले गई। मार्निंग में उसे जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया गया। नशा उतरने पर पुलिस ने महिला को छोड़ दिया।

थर्सडे लेट नाइट जीआरपी से एक नशे में धुत महिला को लाया गया था। महिला के हंगामा करने की सूचना थी। मार्निंग में उसे जीआरपी थाने भेज दिया गया.

शालिनी सिंह, एसओ महिला थाना