- 120 सवालों में 30 करेंट अफेयर्स से थे, पर्यावरण और वैश्विक मुद्दों पर भी आए सवाल

-

LUCKNOW: खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) के लिए हुई परीक्षा में सर्वाधिक प्रश्न करेंट अफेयर्स से पूछे गए। कुल 120 प्रश्नों में करीब 30 समसामयिकी से थे। इसके अलावा पर्यावरण और वैश्विक स्तर से जुड़े मुद्दों पर भी काफी प्रश्न पूछे गए। प्रश्नपत्र हल करने का समय दो घंटे था। इसके अलावा इतिहास और विज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे गए। वहीं गणित और रीज¨नग ने भी अभ्यर्थियों को खूब छकाया।

रीजनिंग ने भी छकाया

प्रतापगढ़ से परीक्षा देने आए विनय पाल ने बताया कि पेपर ठीक था। सबसे अधिक प्रश्न करेंट अफेयर्स और आंकड़ों पर आधारित थे। इसके अलावा आधुनिक भारत के इतिहास से भी कई प्रश्न पूछे गए। वहीं, प्रतापगढ़ निवासी अजय सिंह में बताया कि गणित और रीज¨नग में कुछ दिक्कत हुई। उसके प्रश्न कठिन थे। जीव विज्ञान से भी कई प्रश्न पूछे गए। शाहजहांपुर की नुजहत जहां ने बताया कि करेंट अफेयर्स में जी-20 सम्मेलन के प्रश्न पूछे गए थे। कोरोना महामारी से संबंधित सवाल नहीं आए जबकि माना जा रहा था कि इससे भी प्रश्न पूछे जा सकते हैं। बस्ती के तलवारी से आई शर्मिला वर्मा ने बताया कि प्रश्नपत्र अच्छा था। सर्वाधिक प्रश्न करेंट अफेयर्स आधारित थे और वैश्विक स्तर से जुड़े थे।

पैदल पहुंचे एग्जाम सेंटर

प्रतापगढ़ निवासी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रश्नपत्र सामान्य रहा, पर सबसे अधिक दिक्कत शास्त्रीनगर स्थित परीक्षा केंद्र ललिता शास्त्री इंटर कॉलेज तक पहुंचने में हुई। रविवार को प्रशासन द्वारा छूट दिए जाने के बावजूद ऑटो-टेंपो भी नहीं चल रहे थे। इस कारण वह चारबाग से परीक्षा केंद्र तक पैदल ही पहुंचे थे। आवागमन में काफी दिक्कत हुई।