लखनऊ (ब्यूरो)। वर्तमान में अभी एक पुल से ट्रैफिक मूव करता है। यह पुल रहीमनगर से कुर्मांचल नगर चौराहा और सेक्टर 25 की तरफ जाने वाले कुकरैल बाईपास को जोड़ता है। रोज इस पुल से 25 से 30 हजार वाहन गुजरते है। जिससे अक्सर कुर्मांचल नगर चौराहे पर जाम लग जाता है। यहां ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है लेकिन ऑफिस टाइम में स्थिति बेहद खराब हो जाती है।

दोनों तरफ पड़ता असर

कुर्मांचल नगर चौराहे पर जाम लगने से सेक्टर 25 इंदिरानगर या रिंग रोड जाने वाले वाहन हों या वाया कुकरैल बाईपास होते हुए समता मूलक चौराहा की ओर जाने वाले वाहन, हर किसी को जाम का सामना करना पड़ता है। कुकरैल नाले पर इन दोनों पुलों के बनने से यह समस्या काफी खत्म हो जाएगी।

इस महीने होंगे शुरू

जानकारी के अनुसार, इस महीने के आखिरी तक दोनों पुल शुरू हो सकते हैैं। खास बात यह है कि पुल वन साइडेड ही रहेंगे। साथ ही पुल की ओपनिंग संबंधी सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैैं।

31 दिसंबर तक काम शुरू

हाल में ही मुंशीपुलिया फ्लाईओवर और सर्विस लेन को भी स्वीकृति दी गई है। जानकारी के अनुसार, 31 दिसंबर से पहले फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कराया जा सकता है। सर्वे का काम पूरा हो गया है।

इसे भी मिलेगी रफ्तार

खुर्रमनगर फ्लाईओवर का काम इस साल के अंत तक शुरू होने जा रहा है। इस फ्लाईओवर के बनने के बाद खुर्रमनगर से मुंशीपुलिया तक आने वाली रिंग रोड पर ट्रैफिक लोड कम हो जाएगा। इसी तरह आईआईएम पर प्रस्तावित फ्लाईओवर का काम भी जल्द शुरू होने जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी का कहना है कि जल्द से जल्द फ्लाईओवर्स के निर्माण शुरू होंगे, जिससे जनता को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है।