- बिहार और उपचुनावों में जीत पर सीएम ने भाजपा मुख्यालय में बांटे लड्डू

रुष्टयहृह्रङ्ख : बिहार विधानसभा चुनाव और विभिन्न प्रदेशों में हुए उपचुनावों में भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री की नीतियों पर मुहर लगाकर 'मोदी है तो मुमकिन है' नारे को चरितार्थ किया है।

'टीम वर्क' का नतीजा

सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं में लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि यह जीत बेहतरीन 'टीम वर्क' का नतीजा है। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल तथा उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा। दिनेश शर्मा के साथ बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं ने टीम भावना से कार्य किया। संगठन व सरकार का शानदार समन्वय भी देखने को मिला।

----

दोहराया गया 2017 का इतिहास

योगी ने कहा कि जनता ने वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव परिणामों को फिर से दोहराया है। इनसे भविष्य के चुनावों का भी संकेत मिला है। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में जीत का अंतर 17000 से 32000 तक है। भाजपा के आगे विपक्ष कहीं ठहर नहीं पाया।

बॉक्स

विपक्ष का कुचक्र काम नहीं आया : स्वतंत्रदेव

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने जीत के लिए योगी व मोदी सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को श्रेय देते हुए कहा कि विपक्ष का कुचक्र काम नहीं आया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर के लाखों कार्यकर्ता असल बधाई के पात्र है। अपने सेवा कार्यो से राजनीति को नई दिशा देने वाले कार्यकर्ताओं ने कोरोना जैसी आपदा की चुनौती को अवसर में बदला है। भाजपा को बदनाम करने में जुटे विपक्षी दलों को जनता ने करारा जवाब दिया है।