अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगडि़या ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

वेस्ट यूपी से किसानों के हक की लड़ाई की शुरूआत करेंगे तोगडि़या

Meerut। साढ़े 4 साल में नहीं बनाया तो अब 4 महीने में भाजपा मंदिर बना देगी? भाजपा राम मंदिर बिल्कुल नहीं बनाएगी, बल्कि राम मंदिर का मुद्दा चुनावी फायदा लेने के लिए छेड़ा गया है। बुधवार को मेरठ आगमन पर अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के अध्यक्ष डॉ। प्रवीण भाई तोगडि़या पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 2014 में जनता से किए वादों को नहीं निभाया। मेरठ से पहली बार तोगडि़या ने हिंदुत्व के अलावा किसानों का राग छेड़ा। तोगडिया ने कहा कि वे अब किसानों की लड़ाई लड़ेंगे। जिसका जल्द ही मेरठ से शंखनाद होगा।

पूरे नहीं किए वादे

मंगलवार को बांबे बाजार स्थित वेस्टर्न यूपी चैंबर ऑफ कामर्स के सभागार में अंतरराष्ट्रीय ¨हदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत की। तोगडि़या ने केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और कहा कि राम मंदिर निर्माण के लिए साढ़े चार साल में अध्यादेश क्यों नहीं लाए? विश्व हिंदू परिषद के 9 दिसंबर को प्रस्तावित आंदोलन के संबंध में उन्होंने कहा कि 'विहिप राम मंदिर की बात कर रहा है, बाबरी मस्जिद का नहीं, हम भी तो वहीं चाह रहें हैं। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों के मुद्दे पर तोगडि़या ने जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया तो वहीं ऐलान किया कि जल्द ही दिल्ली में किसानों का बड़ा देशव्यापी आंदोलन होगा और इसकी पृष्ठभूमि मेरठ में तय होगी। किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए तोगडि़या ने कहा कि देश का किसान गुस्से में है। फसल हमारी, दाम तुम्हारा अब नहीं चलेगा। फसल हमारी तो दाम भी अब हम तय करेंगे। किसानों की मांगे स्वीकार नहीं की गई, तो 2019 में किसानों का वोट भी नहीं मिलेगा।

सरकार ने की वादाखिलाफी

पीएम नरेंद्र मोदी पर बरसते हुए तोगडि़या ने कहा कि केंद्र सरकार ने वादाखिलाफी की है। 2 करोड़ रोजगार का वायदा झूठा निकला, देश में लाखों लघु उद्योगों पर ताला लटक गया। युवा, किसान, कारोबारी, आम आदमी हर व्यक्ति सरकार से नाखुश है। कहा कि-32 साल से मंदिर मुद्दे पर अध्यादेश को भाजपा अपने बैठकों में शामिल रखती थी फिर सत्ता में आने के बाद उसे क्यों भूल गई? तोगडि़या ने ऐलान किया वे जल्द ही राजनैतिक पार्टी भी बनाने जा रहे हैं। हमारा नारा है अबकी ¨हदुत्व की सरकार।

मुस्लिमों को रिझाना चाह रही है सरकार

बुलंदशहर की ¨हसा को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए प्रवीण तोगडि़या ने कहा कि गौहत्या का कारण मुस्लिम को रिझाना है। इत्जिमा जैसे आयोजन को क्यों होने दिया गया? पुलिस-प्रशासन अलर्ट होता तो बुलंदशहर में गोकशी न हो पाती और एक युवक और पुलिसकर्मी की जान न जाती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम की खुशामद बंद हो और कानून का राज स्थापित हो। केंद्रीय स्तर पर गौरक्षा कानून की बात उन्होंने दोहराई। बोले कि पत्थरबाजों के केस वापस ले लिए, मोदी जी मस्जिद चले गए, गोरक्षकों को गुंडा कहा गया। ये मुस्लिम तुष्टीकरण की पराकाष्ठा है। इसी का परिणाम बुलंदशहर की घटना है। उन्होंने आशंका जताई कि यह वोटों की राजनीति भी हो सकती है। तोगडि़या ने कहा कि पश्चिमी उप्र में स्थिति भयावह है। लेकिन हम वेस्ट यूपी को पाकिस्तान नहीं बनने देंगे। दो बच्चों का कानून देश में लाकर मुसलमानों की जनसंख्या पर नियंत्रण करेंगे। ¨हसा नहीं करेंगे ऐसी व्यवस्था कानून बनाकर करेंगे।