मेरठ ब्यूरो। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कालेज में नूतन छात्र-छात्राओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। छात्रा शुभी मेहता को मिस फ्रेशर तथा छात्र क्षितिज ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर को चुना गया।शनिवार को सत्र 2022 के नूतन छात्र-छात्राओं के अभिनंदन समारोह को Óकल्पना द वल्र्ड आफ इल्यूजनÓ नाम दिया गया। समारोह का प्राचार्य डा। आरसी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम शरीर रचना विभाग के निर्देशन में

एमबीबीएस सत्र 2021 के छात्र-छात्राओं की ओर से आयोजित किया। छात्र-छात्राओं ने गीत और नृत्य की प्रस्तुतियां दीं।

कविताओं से प्रेरणा दी

इसके बाद एमबीबीएस सत्र 2022 की छात्रा शुभी मेहता को मिस फ्रेशर तथा छात्र क्षितिज ठाकुर को मिस्टर फ्रेशर चुना गया। इस दौरान डा। वीडी पांडे की कविताओं को सराहना मिली। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा Óअंधियारों में जब आशाओं के दीप जलाते हैं तो परिवर्तन के नए दिवाकर निकल ही जाते हैं।Ó

सीनियर का सम्मान करें

प्राचार्य डा। आरसी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कौशलयुक्त प्रशिक्षित चिकित्सक समाज के लिए बहुत ही आवश्यक व महत्वपूर्ण हैं। हच्ें अच्छे चिकित्सक बनने के लिए सतत अध्यनरत रहना चाहिए। मेडिकल की पढ़ाई में सीनियर भी जूनियर की बहुत मदद करते हैं। जूनियर को अपने सीनियर का सम्मान करना चाहिए। सीनियर को भी जूनियर को अपना छोटा भाई-बहन समझकर पढ़ाई में हर संभव मदद करनी चाहिए।

मानव सेवा में तत्पर रहें

एनाटोमिकल सोसाइटी की अध्यक्षा व आयोजन सचिव डा। प्रीति सिन्हा ने विद्यार्थियों को चिकित्सक के तौर पर मानव सेवा में तत्पर रहने को प्रेरित किया। सोसाइटी के उपाध्यक्ष विशाल चौहान और सचिव मरियम शेख रहे। इस दौरान सुषमा गुप्ता, डा। श्याम सुन्दर लाल, डा। सुभाष ङ्क्षसह, डा। ज्ञानेश्वर टोंक, डा। रचना चौधरी, डा। सीमा जैन, डा। तरुण पाल व डा। तनवीर बानो सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, चिकित्सक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।