-कैंट रोडवेज से बनारस-नई दिल्ली वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत इलाहाबाद-कानपुर के रास्ते नई दिल्ली पहुंचाएगी वॉल्वो varanasi@inext.co.in

VARANASI

लंबी दूरी की जर्नी करने वाले रोडवेज यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिहवन निगम ने बनारस से नई दिल्ली के बीच नई वॉल्वो बस शुरू की है। बनारस-लखनऊ व बनारस-काठमाण्डू के बीच चल रही वॉल्वो बस सेवा के बाद अब बनारस से इलाहाबाद-कानपुर-नई दिल्ली के बीच भी वॉल्वो बस सेवा की शुरुआत हुई है। मंगलवार को कैंट बस स्टेशन से दोपहर दो बजे नई दिल्ली के लिए वाल्वो रवाना हुई।

क्ब् घंटे में पहुंचाएगी नई दिल्ली

कैंट बस स्टेशन से डेली दोपहर दो बजे वॉल्वो नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगी। जो दूसरे दिन लगभग चार बजे भोर में नई दिल्ली पहुंचाएगी। वहीं नई दिल्ली से भी दोपहर दो बजे ही बनारस के लिए वॉल्वो चलेगी। नई दिल्ली किराया क्9फ्ब् रुपये और कानपुर तक का किराया 787 रुपये है।

हाईटेक है बस

अभी तक बनारस के लिए चल रही अन्य वॉल्वो बस से सबसे अलग व हाईटेक है नई दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बस। ब्लैक कलर के ब्क् सीटर की वॉल्वो में फ्ख् इंच की एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डिजिटल म्यूजिक साउंड, कंफर्टेबल चेयर है।

बनारस-नई दिल्ली के बीच वॉल्वो बस की डिमांड काफी दिनों से हो रही थी। जनरथ के अलावा नई दिल्ली के लिए चलने वाली वॉल्वो यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगी।

पीके तिवारी

आरएम, रोडवेज कैंट