कानपुर। एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से 10 दिसंबर की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उससे लगे आसपास के इलाके का मौसम बिगड़ सकता है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया है कि 11 दिसंबर से पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी इलाके और उत्तर प्रदेश तथा उससे लगे इलाके प्रभावित होंगे। बिहार और मध्य प्रदेश के आसपास 12-14 दिसंबर मौसम खराब हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन स्थानों पर बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका बनी हुई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। कहीं-कहीं भारी बर्फबारी होगी।

weather alert! दिल्ली-यूपी में छाया रहेगा घना कोहरा

अरब सागर से उठेगा चक्रवात पवन

दक्षिण पश्चिम अरब सागर से चक्रवात पवन उत्तर-पश्चिमोत्तर की ओर 7 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। इसकी स्थिति यमन से 470 किमी दक्षिण-दक्षिण पूर्व और सोमालिया से 820 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व है। यह लगातार कमजोर हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात अरब सागर में उत्तर-पश्चिमोत्तर दिशा की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। इसके सोमालिया तट से 7 दिसंबर तक टकराने की आशंका है।

weather alert! दिल्ली-यूपी में छाया रहेगा घना कोहरा

घने कोहरे की चपेट में उत्तर भारत

मालदीव-कोमोरिन क्षेत्र के 1.5 किमी ऊपर लो प्रेशर बन रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि इससे यहां मौसम प्रभावित होगा। इससे इलाके में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमानों में बताया कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दक्षिण असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के इलाके कोहरे से प्रभावित रहेंगे। इन राज्यों के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा। इस दौरान यहां विजिबिलिटी काफी कम रहेगी।

National News inextlive from India News Desk