Delhi Assembly Election दिल्ली में चुनावी तैयारियां काफी तेज हैं। इस बीच सीएम केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव को काफी अलग बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनाव लोगों को जोड़ भी सकते हैं?


नई दिल्ली (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी तेजी से हो रही हैं। भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत अन्य सभी दल इस चुनाव में बाजी मारने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वे सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गुरुवार को कहा कि देश में चुनाव आम तौर पर लोगों को विभाजित करने की राजनीति करते हैं लेकिन दिल्ली में 8 फरवरी को होने वाले चुनाव लोगों को करीब ला रहे हैं। दिल्ली में कुछ अद्भुत हो रहा


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने हिंदी में एक ट्वीट किया कि दिल्ली में कुछ अद्भुत हो रहा है। इस चुनाव में लोग अपने व्यक्तिगत राजनीतिक पसंद से ऊपर उठ कर दिल्ली के और अपने परिवार के भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। चुनावों में आम तौर पर समाज को बांटने की राजनीति होती है। किसने सोचा था चुनाव लोगों को जोड़ भी सकते हैं? अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने फरवरी 2015 में दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत दर्ज की थी।सभी दल ज्यादा एक्टिव हो गए

बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का कार्यकाल अगले महीने समाप्त हो रहा है। ऐसे में यहां 6 जनवरी को विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद सभी दल और ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। चुनाव आयोग के रिकॉर्ड के अनुसार, दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं और यहां कुल 1,46,92,136 मतदाता हैं। यहां पर आगामी 8 फरवरी, 2020 को मतदान होगा। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच करीब 13,750 केंद्रों पर होंगे। वहीं यहां 11 फरवरी को मतगणना होगी।

Posted By: Shweta Mishra