इंसान और पर्यावरण दोनों का सबसे बड़ी दुश्मन है प्लास्टिक। इसके बावजूद इसका प्रयोग कम होने की जगह बढ़ता जा रहा है। हाईटेक होने के साथ ही हम लोग प्लास्टिक के विभिन्न रूपों का रोजमर्रा की जिंदगी में काफी यूज कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से हम आपको प्लास्टिक के जानलेवा सच से रूबरू कराते आ रहे हैं। आई नेक्स्ट ने आपको बताया कि कैसे शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर करती है प्लास्टिक? प्लास्टिक से होने वाले पॉल्यूशन की वजह से देश में कानपुर का कौन सा स्थान है? इसके साथ ही प्लास्टिक के दूसरे रूप कैसे हमारे पर्यावरण के साथ हमारी जिंदगी को खतरे में डाल रहे हैं हमने आपको ये भी बताया। आज व‌र्ल्ड अर्थडे है। ऐसे में अपनी मुहिम 'दि टिकिंग प्लास्टिक बम' के तहत जागरूकता अभियान चलाया। सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से आई नेक्स्ट ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों से प्लास्टिक छोड़ कागज के बैग यूज करने का संदेश दिया। कानपुराइट्स को जगह-जगह पेपर बैग बांटेजिससे हम प्लास्टिक के खतरे को लाइफ से दूर करें और स्वस्थ्य पर्यावरण में जिंदगी होआई नेक्स्ट का साथ जिला प्रशासन ने दिया, खुद जिलाधिकारी डॉ। रोशन जैकब ने लोगों को पेपर बैग वितरित किए और 40 माइक्रॉन तक की पॉलिथीन पर पूरी तरह प्रतिबंधित करने की घोषणा की। हमारा अभियान सफलता की ओर बढ़ने लगाआपका सपोर्ट मिला तो हम अपनी धरती को इससे बचा लेंगे

KANPUR: आई नेक्स्ट के अभियान के तहत ट्यूजडे को चन्द्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया। हाथों में तख्तियां लेकर स्टूडेंट्स निकल पड़ीं और सबको बताया कि प्लास्टिक का उपयोग किस तरह से हमारी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। सीएसएस होम साइंस कॉलेज की डीन डॉ। नीलिमा कुंवर ने सबको बताया कि प्लास्टिक में खतरनाक रसायन होते हैं। जो पर्यावरण के लिए घातक हैं। जब प्लास्टिक कचरे को नष्ट करने के लिए जलाया जाता है तो इससे निकलने वाली खतरनाक गैसें हमारी बॉडी को बहुत नुकसान पहुंचाती हैं। इस मौके पर स्टूडेंट प्रिया अवस्थी ने बताया कि उनके ग्रुप के स्टूडेंट्स ने प्लास्टिक का यूज बंद करने की ठान ली है। सीएसए में होम साइंस के बच्चों ने रैली भी निकाली।

जू डायरेक्टर का मिला साथ

कानपुर प्राणि उद्यान के निदेशक मुकेश कुमार भी आई नेक्स्ट के कंधे से कंधा मिलाकर कदम बढ़ाया। जू निदेशक ने आई नेक्स्ट के सहयोग से विजिटर्स को पेपर बैग वितरित किए। इतना ही नहीं उन्होंने लोगों को अवेयर भी किया। इस मुहिम डायरेक्टर ने प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ आने वाले लोगों को जागरूक किया।

प्लास्टिक हमारे लिए जहर है

जू डायरेक्टर ने मंगलवार सुबह जू में आने वाले दर्शकों को प्लास्टिक से होने वाली हानियां बताईं। प्लास्टिक किस तरह से लोगों के लिए जहर के समान है, इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक हमारे लिए जहर के सामान है। इससे हमें दूर रहना चाहिए। जू डायरेक्टर का कहना है कि जू में पॉलिथीन पर प्रतिबंध है लेकिन अब पूरे शहर में प्रतिबंध लगाने का समय आ चुका है। जू आने वाले कई विजिटर्स को उन्होंने प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

बोतल ले जाने पर मिलता है टोकन

जू डायरेक्टर ने बताया कि जू के अंदर प्लास्टिक की बोतल ले जाने पर बाहर टोकन के रूप में ख्0 रुपये जमा होते हैं। जब बाहर दर्शक आकर ये टोकन व प्लास्टिक की बोतल दिखाता है तो उसे ख्0 रुपये वापस मिलते हैं। इसका उद्देश्य ये है कि ताकि जू के अंदर प्लास्टिक की बोतल न रह जाए। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक जिंदगी के लिए बहुत खतरनाक है। ऐसे में आई नेक्स्ट की मुहिम काफी सराहनीय है। इसको हर किसी को फॉलो करना चाहिए। जू आने वाले विजिटर्स शिवम् दीक्षित का कहना था कि प्लास्टिक से बचने की जरूरत है। लोगों को कागज व जूट के बने सामान का प्रयोग करना चाहिए। वहीं जू विजिटर्स विकास मिश्रा का कहना है कि प्लास्टिक शारीरिक व मानसिक दोनों तरह से हमें बर्बाद करता है।

'बंधन' ने दिया आई नेक्स्ट का साथ

लोगों को प्लास्टिक से दूर रहने के लिए अवेयर करने की आई नेक्स्ट की मुहिम का पूरा साथ दिया बंधन ने। सिटी की समाजसेवी महिलाओं की इस संस्था के सहयोग से आई नेक्स्ट ने सैकड़ों लोगों को पेपर बैग बांटे। खुद संस्था की संस्थापक देविका मुखर्जी ने जू के अंदर विजिटर्स को पेपर बैग बांटे। उनकी सहयोगी संगीता अग्रवाल समेत मेंबर्स ने जू में घूम-घूमकर लोगों को पेपर बैग बांटे। संस्था की मेंबर्स ने लोगों को प्लास्टिक के दुरुपयोग के बारे में भी बताया। देविका मुखर्जी का कहना है कि आई नेक्स्ट की इस मुहिम में वो हमेशा साथ देंगी, क्योंकि प्लास्टिक जिंदगी के लिए घातक है। बंधन संस्था की ओर मुफ्त में सैकड़ों पेपर बैग लोगों को वितरित किए गए। देविका के मुताबिक पूरे देश में प्लास्टिक के प्रति लोगों को अवेयर करने के लिए आई नेक्स्ट ने ही उनको प्रेरित किया, जिस पर वो अब चल पड़ी हैं।

----------------------------

आई नेक्स्ट की मुहिम पूरे पर्यावरण के लिए है। हम सबको आई नेक्स्ट के इस अभियान के साथ जुड़कर पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा। लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग को पूरी तरह बंद करना होगा। आई नेक्स्ट की ओर से अर्थडे पर एक ऐसा संदेश सबके बीच जा रहा है जिससे की पर्यावरण बचेगा और हमारा कल संवरेगा।

देविका मुखर्जी, संस्थापक, बंधन

Posted By: Inextlive