दक्षिण अफ़्रीका के तेज़ गेंदबाज़ वेरनॉन फिलैंडर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज़ बन गए हैं.


जोहानेसबर्ग टेस्ट में भले ही नतीजा ड्रॉ रहा हो, लेकिन फिलैंडर की शानदार गेंदबाज़ी का असर उनकी रैंकिंग में साफ़ देखने को मिला है.फिलैंडर ने अपने साथी खिलाड़ी डेल स्टेन को पीछे छोड़ते हुए यह स्थान हासिल किया है. डेल स्टेन जुलाई 2009 से नंबर वन टेस्ट गेंदबाज़ बने हुए थे, उस समय उन्होंने श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को पीछे छोड़ा था.फिलैंडर ने जोहानेसबर्ग टेस्ट में कुल सात विकेट लिए, जबकि डेल स्टेन के खाते में सिर्फ़ एक विकेट आया.फिलैंडर ने अपने करियर में पहली बार टेस्ट रैंकिंग में पहला स्थान हासिल किया है. इस पर अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा, "मैं रैंकिंग में नंबर वन टेस्ट गेंदबाज़ बनकर काफ़ी खुश हूँ. ये मेरे लिए सम्मान की बात है कि मुझे डेल स्टेन जैसे चैम्पियन के साथ गेंदबाज़ी करने का मौक़ा मिला है."कोहली को भी फ़ायदाटीम रैंकिंग


रैंकिंग     टीम01     दक्षिण अफ़्रीका02     भारत03     इंग्लैंड04     पाकिस्तान05     ऑस्ट्रेलिया06     श्रीलंका07     वेस्टइंडीज़08     न्यूज़ीलैंड09     ज़िम्बाब्वे10     बांग्लादेशबल्लेबाज़ों की रैंकिंगरैंकिंग     बल्लेबाज़01     एबी डी विलियर्स (दक्षिण अफ़्रीका)02     हाशिम अमला (दक्षिण अफ़्रीका)03     शिवनारायण चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज़)

04     रॉस टेलर (न्यूज़ीलैंड)05     माइकल क्लार्क (ऑस्ट्रेलिया)06     कुमार संगकारा (श्रीलंका)07     चेतेश्वर पुजारा (भारत)08     मिसबाहुल हक़ (पाकिस्तान)09     ग्रैम स्मिथ (दक्षिण अफ़्रीका)10     यूनुस ख़ान (पाकिस्तान)गेंदबाज़ों की रैंकिंगरैंकिंग     गेंदबाज़01     वेरनॉन फिलैंडर (दक्षिण अफ़्रीका)02     डेल स्टेन (दक्षिण अफ़्रीका)03     रंगना हेराथ (श्रीलंका)04     सईद अजमल (पाकिस्तान)05     रयान हैरिस (ऑस्ट्रेलिया)06     पीटर सिडल (ऑस्ट्रेलिया)07     आर अश्विन (भारत)08     प्रज्ञान ओझा (भारत)09     स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड)10     ट्रेंट बोल्ट (न्यूज़ीलैंड)

Posted By: Subhesh Sharma