वोटिंग धड़ाम, सेकेंड डिविजन भी पास नहीं हुआ नगर निगम
-सड़कों पर पसरा सन्नाटा, फिर भी 35.71 फीसदी ही मतदान
GORAKHPUR: छिटपुट घटनाओं के बीच गोरखपुर नगर निगम चुनाव संपन्न हो गया। हालांकि नगर निगम के मतदाता घरों से कम निकले। सिर्फ 35.71 फीसदी ही मतदान हुआ। जबकि, नगर-पंचायतों में मतदाताओं ने बड़े उत्साह के साथ 66.76 प्रतिशत मतदान किया। ओवर ऑल पूरे जनपद में 39.42 प्रतिशत मतदान हुआ। पीपीगंज में सर्वाधिक 73.37 फीसदी वोट पड़े। कम मतदान होने से प्रत्याशियों के पेशानी पर बल पड़ गया है। 7.30 बजे से शुरू हुआ मतदान सुबह साढ़े सात बजे से मतदान शांतिपूर्वक शुरू हो गया, लेकिन कई बूथों पर ईवीएम में बार-बार खराबी से मतदाताओं को असुविधा भी हुई। कुछ जगहों पर फर्जी वोटिंग के आरोप भी लगे। आर्यनगर में एक बूथ से तीन फर्जी महिला वोटरों को पुलिस ने हिरासत में लिया। अफसरों ने लिया बूथों का जायजाबूथों को सामान्य मतदान सुनिश्चित कराने के लिए लखनऊ से आए प्रेक्षक, जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला और एसएसपी एसए पंकज ने तीन दर्जन से ज्यादा बूथों का जायजा लिया। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुछ मतदान स्थलों से बैनर-पोस्टर हटवाएं और प्रत्याशियों के समर्थकों को हिदायत दी कि आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार से ही बूथ के आसपास रहें।
शाम साढ़े छह बजे तक मतदानकुछ मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन के चलते देर शाम तक मतदान चलता रहा। बिछिया, जुबिली, सूरजकुंड, आजाद चौक, दाउदपुर, नौसड़ और फुलवरिया के पोलिंग बूथों पर शाम 7 बजे तक मतदान होता रहा। पीठासीन अधिकारियों ने बताया कि जिन मतदाताओं ने पांच बजे तक लाइन लगा दी थी सिर्फ उन्हीं को ही मतदान के लिए पचर्1ी दी गई।
फर्जी आईडी की आइर् शिकायत कार्मल गर्ल्स इंटर कॉलेज के बूथ नंबर 631 से 634 पर फर्जी आईडी पर वोट डालने की शिकायत कंट्रोल रूम को आई। शिकायत पर मौके पर सेक्टर अधिकारी व जोनल अधिकारी पहुंचे। जहां पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वार्निग दिया। मतदान प्रतिशत 7.30 बजे से 9.30 बजे तक नगर निगम 7.7 फीसदी सहजनवा 9 उनवल 8 बांसगांव 10 गोला 8बड़हलगंज 12
मुण्डेरा बाजार 9 पीपीगंज 12 पिपराईच 9 9.30 से 11.30 बजे तक निगर निगम 16.7 फसदी सहजनवा। 16 उनवल 23 बांसगांव 24.8 गोला 23.8 बड़हलगंज 23 मुण्डेरा बाजार। 24.4 पीपीगंज 23 पिपराईच। 24 11.30 से 1.30 बजे तक निगर निगम। 22.2 फीसदी सहजनवा। 34 उनवल। 40बांसगांव। 40
गोला। 36.6 बड़हलगंज। 35 मुण्डेरा बाजार। 41.7 पीपीगंज 45.2 पिपराईच। 36 2.30 से 3.30 बजे तक निगर निगम। 28.48 फीसदी सहजनवा। 48.5 उनवल। 54 बांसगांव। 52.75 गोला। 50.75 ब?हलगंज। 49 मुण्डेरा बाजार। 55.73 पीपीगंज 57.1 पिपराईच। 51 3.30 से 5 बजे तक निगर निगम। 35.71 फीसदी सहजनवा। 70.6 उनवल। 60 बांसगांव। 60.63गोला। 67.5
बड़हलगंज। 59 मुण्डेरा बाजार। 73.3 पीपीगंज 73.37 पिपराईच। 69.5 पिछले तीन नगर-निगम चुनाव की तुलना 2002 42 2007 47 2012 32 2017 35.71 मतदातावार सूची क्षेत्र कुल मतदाता वोट पड़े नगर-निगम 865302 309048 नगर-पंचायत सहजनवा 27632 19097 नगर पंचायत उनवल 15993 9690 नगर-पंचायत बांसगांव 14229 8628 नगर-पंचायत गोला 10331 6974 नगर पंचायत बड़हलगंज 16391 9753 नगर पंचायत मुण्डेरा बाजार 8735 6366 नगर पंचायत पीपीगंज 11033 8104 नगर पंचायत पिपराइच 13062 9778 फैक्ट फीगर गोरखपुर जनपद में हुए मतदान - 39.42 प्रतिशत नगर निगम - 35.71 प्रतिशत नगर पंचायत - 66.76 प्रतिशत