...तो क्या वोट डालना नहीं चाहते किन्नर
सिटी में हैं 26 किन्नर वोटरदो इलेक्शन पहले आशा देवी चुनाव जीत कर मेयर बनी थी। तब अंधेरी गलियों में रहने वाली किन्नर अचानक लाइम लाइट में आ गए। इसके बाद हर इलेक्शन में किन्नर बढ़चढ़ कर वोट डालने लगे। गोरखपुर अर्बन विधान सभा में करीब 26 किन्नर वोटर हैं और गोरखपुर में लगभग 299 वोटर। मगर इस बार जो नए वोटर बने हैं, उसमें एक भी किन्नर शामिल नहीं है। फिर चाहे गोरखपुर अर्बन विधान सभा हो या कैंपियरगंज, पिपराइच और सहजनवां विधान सभा। वहीं पूरे यूपी की बात की जाए तो 2013 में लगभग 5324 किन्नर वोटर लिस्ट में शामिल थे। वहीं 2012 की वोटर लिस्ट में भी लगभग 4938 किन्नर वोटर के नाम शामिल थे।
किसी भी इलेक्शन के टोटल वोटर को मेल, फीमेल और अदर (किन्नर) कैटेगरी में डिस्ट्रीब्यूट किया जाता है। गोरखपुर में 299 वोटर अदर कैटेगरी में हंै। फस्र्ट टाइम वोट देने वालों की संख्या लगभग 54 हजार से अधिक है, इस लिस्ट में एक भी वोट अदर कैटेगरी में नहीं है। गौरव वर्मा, डिप्टी डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसरकहां कितने किन्नर वोटरस्टेट - (2013) - (2012) उत्तर प्रदेश - 5324 - 4938तमिलनाडु - 2432 - 2175
कर्नाटक - 2125 - 699 आंध्र प्रदेश - 2024 - 74 बिहार - 1606 - 00मध्य प्रदेश - 1459 - 1815ओडिशा - 859 - 526गुजरात - 273 - 614