मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने दी दस्तक
गर्मी के पिछले सारे रिकॉर्ड को किया पार
Meerut । पिछले एक हफ्ते से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से हो रही परेशानी गुरुवार को बारिश से कम हुई।
दिनभर उमस
गुरुवार सुबह हुई हल्की बारिश ने थोड़ी देर की राहत दी, लेकिन दिनभर इससे उमस बढ़ गई। शाम करीब 5 बजे अचानक बादल फिर बरस गए। काफी तेज। इससे मौसम सुहाना हो गया।
मानसून की दस्तक
मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने अपनी दस्तक दे दी है। इस बारिश से फसलों को भी लाभ होता है।
और गिरेगा तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, इस साल गर्मी ने पिछले सारे रेकॉर्ड तोड़ दिए थे लेकिन आने वाले दिनों में आसमान में लगातार बादल बने रहेंगे। साथ ही, तापमान में और गिरावट आएगी। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 6 वर्षो में जून में तापमान
साल उच्चतम तापमान (डि.से.)
2013 39
2014 37
2015 35
2016 39
2017 36
2018 42 (28 जून तक)
इस साल पिछले कई सालों के मुकाबले गर्मी बहुत ज्यादा पड़ी। ऐसा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण हुआ। अब बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।
- डॉ। एन। सुभाष
मौसम वैज्ञानिक, कृषि विवि