- बिना सूचना सचिवालय घेराव करने दौड़ पड़े शिक्षा आचार्य

- 11 महिलाएं और 49 पुरुष शिक्षा आचार्यो को किया गिरफ्तार

DEHRADUN: शिक्षा मित्रों में समायोजन की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे शिक्षा आचार्यो ने शनिवार को पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत खड़ा कर दिया। शिक्षा आचार्य बिना किसी पूर्व सूचना के सचिवालय कूच के लिए निकल पड़े। उधर एलटी उत्तीर्ण बेरोजगारों के कूच को रोकने के लिए बैरिकेड पर तैनात पुलिस को इसकी कोई जानकारी नहीं होने का लाभ उठाते हुए दर्जनों शिक्षा आचार्य परेड मैदान के बीच से अचानक सचिवालय की ओर दौड़ पड़े। पुलिस ने स्थिति को संभालने की कोशिश की तो शिक्षा आचार्य भिड़ गए। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर शिक्षा आचार्यो को गिरफ्तार किया।

अचानक मचा हड़कंप

शनिवार को शिक्षा आचार्य संगठन का क्रमिक अनशन जारी रहा। इस बीच दोपहर करीब एक बजे दर्जनों शिक्षा आचार्य अचानक सचिवालय की ओर दौड़ पडे़। पुलिस बल कनक चौक पर एलटी उत्तीर्ण बेरोजगारों के जुलूस को रोके हुए था। दर्जनों लोगों को परेड मैदान के बीच से नारेबाजी करते हुए और झंडे लेकर जाते हुए देखने पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस बीच शिक्षा आचार्य इधर-उधर भागने लगे।

पुलिस से भिड़े शिक्षा आचार्य, गिरफ्तार

अचानक तनावपूर्ण बने हालातों में कई आचार्य पुलिस से भी भिड़ भी गए। इस पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से हाथों से झंडे लेकर उन्हीं डंडों से उन्हें नियंत्रित किया। इस बीच कई महिला शिक्षा आचार्य भी पुलिस की लाठियों की चपेट में आईं। अंत में पुलिस ने क्क् महिला और ब्9 पुरुष आचार्यो समेत कुल म्क् लोगों को गिरफ्तार कर सद्धोवाला जेल भेज दिया। उधर, संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट ने कहा कि पुलिस ने बर्बरता के साथ कार्रवाई की। आचार्य शांति के साथ कूच कर रहे थे।