यूपी इलेक्शन 2017 : फीमेल वोटर्स का बढ़ गया दम, पोलिंग में रहेंगी अहम
- पिछली साल के मुकाबले बेहतर हुआ सेक्स रेश्यो
- करीब 40 फीसद हुई आधी आबादी की तादाद - रिप्रेजेंटेटिव चुनने में अहम रोल अदा करेंगे फीमेल वोटर्स GORAKHPUR: विधानसभा चुनाव 2017 का बिगुल फूंका जा चुका है। पॉलिटिकल पार्टीज के साथ ही निर्वाचन आयोग इलेक्शन को कंडक्ट कराने की तैयारियों में जुट गया है। कैंडिडेट्स भी वोटर्स को अट्रैक्ट करने की कोशिश में जुट गए हैं। इलेक्शन 2017 में आधी आबादी फिर मजबूत नजर आ रही है। पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले जहां फीमेल वोटर्स की तादाद बढ़ी है, वहीं जेंडर रेश्यो भी काफी बेहतर हुआ है। इस बार जिस भी कैंडिडेट्स को फीमेल वोटर्स का सपोर्ट मिलेगा, वही मजबूत दावेदार होगा। हर विधानसभा में बढ़ा रेश्योगोरखपुर की हर विधानसभा में इस बार फीमेल वोटर्स की तादाद बढ़ी है। वहीं, कुल वोटर्स की तादाद में भी इजाफा हुआ है। इतना ही जेंडर रेश्यो में भी फीमेल बढ़ी हैं। ओवरऑल बात की जाए तो करीब 40 फीसद से ज्यादा फीमेल वोटर्स इस बार इलेक्शन का फैसला करने के लिए तैयार हैं। विधानसभा नामावली के पब्लिकेशन से पहले जहां ओवरऑल जेंडर रेश्यो 799 था, वहीं इस वक्त जो वोटर लिस्ट अपडेट कर पब्लिश की जानी है उसमें जेंडर रेश्यो 803 हो चुका है।
2017AC Name Male Female Total
320 Campierganj 199876 163374 363272
321 Pipraich 214176 171901 386112 322 GKP Urban 233792 193086 426937 323 GKP Rural 217040 176445 393508 324 Sahjanwa 197037 157590 354645 325 Khajni 203396 159908 363307 326 Chauri Chaura 188857 150315 339198 327 Bansgaon 206406 163394 369817 328 Chillupar 239767 191414 431184 Grand Total 1900347 1527427 3427980 2012 AC Name Male Female Total 320 Campierganj 187978 145589 333567 321 Pipraich 189195 145236 334431 322 GKP Urban 199738 156978 356716 323 GKP Rural 191334 149051 340385 324 Sahjanwa 179490 139781 319271 325 Khajni 182937 140091 323028 326 Chauri Chaura 178533 138026 316559 327 Bansgaon 184327 142991 327318 328 Chillupar 224523 175612 400135 Grand Total 1718055 1333355 3051410