2021 yearly Horoscope Sagittarius Rashifal 2021 Sagittarius Horoscope Dhanu Rashifal : Horoscope 2021 Sagittarius - January : इस माह नवीन कार्य का प्रारम्भ सोच-समझकर ही करें क्योंकि शनि की साढ़े-साती अभी चल रही है इसलिए सोच-समझकर कोई कार्य प्रारम्भ करें यद्यपि उतरती साढ़े साती है। यह अचानक कभी-कभी धन लाभ की स्थिति भी बनाती है। यह समय सामान्य फलदायी रहेगा। थोड़ा शत्रुओं से सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में कुछ परिवर्तन का योग है। ऋण का लेन-देने न करें यदि करें तो आंशिक लेने-देने करें। मुकदमें में दबाव बन सकता है। गृहस्थ जीवन में धीरे-धीरे अनुकूलता आने लगेगीं जिससे घरेलू कार्य पटरी पर आयेगें। किसी मनोरथ के पूर्ण होने की स्थिति बन सकती है जिससे जातक की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। व्यापार आदि की दृष्टि से समय मिला-जुला रहेगा।

Happy New Year 2021 Images, Quotes, GIF, whatsapp stickers: हैप्‍पी न्‍यू ईयर विश करना हो तो यहां से चुनें बेस्‍ट फोटोज, स्‍टीकर्स और ग्रीटिंग्‍स

Rashifal 2021-Aries: मेष राशि वालों की जिंदगी में क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें

Rashifal 2021 Dhanu - February: इस माह संपत्ति के क्रय-विक्रय में सोच-समझकर ही कार्य करें नही तो विवादित स्थितियाँ बन सकती है और हानि की भी स्थिति आ सकती है। राहु शनि का योग चलेगा जिसके कारण शारीरिक कष्ट का भी योग बन सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो यह माह जातक के लिए सुख-शांति देने वाला भी हो सकता है। ग्रहों की अनुकूलता यदि कुण्डली में सटीक स्थिति में है तो भौतिक संसाधनों की पूर्ति होगी। उन्नति के नवीन साधन प्राप्त होगें लोगों में और समाज में जातक की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर परिवार एवं जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। झगड़े फसाद से जातक को मुक्ति मिलेगी। शत्रुओं पर विजय भी प्राप्त हो सकती है। किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजयश्री मिल सकती है।

Rashifal 2021-Taurus: जॉब, कारोबार हो या प्‍यार, 'वृष' राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल

Rashifal 2021 Dhanu - March: इस माह परिश्रम से जातक को सफलता मिल सकती है। भूमि-भवन वाहन का क्रय-विक्रय करने से लाभ की स्थिति बनेगी। सुखद परिणाम निकलेगा जिससे जातक की बाधायें दूर होगीं और कार्य प्रगति पर आयेगा। स्वजनों का भी सहयोग बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। घरेलू कार्यों में वृद्धि का योग बनेगा। पुराने मित्रों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा जिससे पुरानी अनुभूतियाँ पुनः जागृत होगीं। पद प्रतिष्ठा एवं लाभ का योग बनेगा जिससे जातक के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जातक की साख भी बढ़ेगी।लोगों की प्रशंसा भी बढ़ेगी। संतान प्राप्ति एवं संतान सुख का योग बनेगा। शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में जातक सफल होगा। मुकदमें आदि में विजयश्री मिल सकती है।

Rashifal 2021-Gemini: मिथुन राशि वालों के लिए क्‍या गजब करेगा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Dhanu - April: इस माह विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से सचेत रहें वे धोखा दे सकते है जिससे जातक किसी परेशानी या उलझन में आ सकता है। मुकदमें या न्यायालय से संबंधित कार्यों में स्थिरता बनी रहेगी। यह माह मिश्रित शुभ-अशुभ फलदायक रहेगा। व्यय एवं लाभ में समानता बनी रहेगी। यद्यपि कुछ महत्वपूर्ण एवं अच्छे लोगों से संपर्क हो सकता है। भाई-बहनों एवं माता-पिता एवं परिजनों का सुख सामान्य रहेगा। यात्रा करने से बचें नहीं तो यात्रा में कष्ट का योग है। सावधानी बनाये रखें। व्यापारियों के लिए यह स्थिति सामान्य से थोड़ा ज्यादा अच्छी है सोच-समझकर किये गये व्यापारिक कार्यों में बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

Rashifal 2021- Cancer: कर्क राशि वालों के लिए ये तोहफे लेकर आएगा नया साल, जानें 2021 का पूरा हाल

Annual Horoscope 2021 in Hindi

Rashifal 2021 - Leo: सिंह राशि वालों के लिए ये फायदे और नुकसान लेकर आ रहा नया साल, जानें पूरा हाल

Rashifal 2021 Dhanu - May: इस माह वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो दुर्घटना का योग है। ऋण भार में वृद्धि हो सकती है इसलिए सावधानी से खर्च करें । नौकरी वाले विशेष सावधानी रखें नहीं तो परेशानी का योग है। लाभ-हानि में समानता बनी रहेगीं। इसलिए सोच-समझकर व्यापारिक क्षेत्र में हाथ लागाये यद्यपि कुछ बड़े लोगों से संपर्क होगा जिससे कुछ बड़े कार्य बनने का योग बन सकता है। समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। रोजगार के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सफल होगा। यद्यपि धन अभाव के कारण मानसिक चिंता रहेगी लेकिन थोड़ी आर्थिक स्थिति ठीक होने के कारण मानसिक शांति मिल सकती है। पारिवारिक कलह का योग है जिसके कारण तनाव मिल सकता है सावधान रहें।

Rashifal 2021 - Virgo: कन्‍या राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें पूरे साल का राशिफल

Rashifal 2021 Dhanu - June: यह माह कष्टप्रद है थोड़ा सोच-समझकर ही आगे बढ़े व्यापारियों के लिए यह समय मध्यम रहेगा। बहुत दूर-दृष्टि के साथ ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाये। परिश्रम से रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। दुष्ट लोगों की संगत से बचें नहीं तो पाप कर्मों में वृद्धि हो सकती है जिससे पराकर्म साहस और मानसिक क्लेश के कारण तनाव मिल सकता है। धर्म कर्म के प्रति अरुचि बढ़ेगी। क्रोध एवं जोश पर काबू रखें। नहीं तो तनाव के कारण कष्ट मिल सकता है। इस माह धन की कमी रहेगी जिससे जातक मानसिक तनाव महसूस कर सकता है। जमीन-जायजात के विवाद से तनाव मिल सकता है। बड़े लोगों एवं गुरुजनों की सलाह से कार्य करें तभी कार्य पटरी पर आयेगें।

Rashifal 2021 - Libra: नया साल बदलकर रख देगा तुला राशि वालों की जिंदगी, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Dhanu - July: इस माह कोई नया व्यवसाय न शुरु करें नहीं तो उसमें हानि की संभावना बन सकती है। शनि की साढ़े साती थोड़ी तनाव दे सकती है । यात्रा करने से बचें नहीं तो कोई भारी कष्ट मिल सकता है। खर्च की अधिकता से भी बचें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यह महीना शुभ-अशुभ फल देने वाला होगा यद्यपि शुभता का योग अधिक रहेगा इसलिए व्यापार आदि के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा और जातक को भी लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। धन द्रव्य वस्त्र आदि का लाभ मिल सकता है। भावुकता में कोई निर्णय न लें। सोच-समझकर ही कार्य करें तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा लेकिन मानिसक उलझनों से बचें।

Rashifal 2021 - Scorpio: नए साल में कुछ यूं चमकेगी वृश्चिक राशि वालों की किस्‍मत, जानें 2021 का संपूर्ण राशिफल

Rashifal 2021 Dhanu - August: इस माह लेने-देने एवं क्रय-विक्रय में विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए सावधानी रखें और सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक चिंती एवं अनावश्यक कष्ट की स्थिति बन सकती है लेकिन परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के लिए अनुकूल स्थिति है विद्या अध्ययन से श्रमयुक्त सफलता मिल सकती है। किसी प्रतियोगिता में भी सफलता का योग बन सकता है। दिनचर्या थोड़ा बाधित हो सकती है। भोजन शयन का क्रम थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में थोड़ा रुझान बढ़ेगा। रोजी-रोजगार में थोड़ी वृद्धि का योग है। मन प्रसन्न होगा। जातक को खुशी मिलेगी।

Horoscope 2021: नया साल करेगा क्‍या कमाल, जानें अपनी राशि का पूरा हाल

Rashifal 2021 Dhanu - September: इस माह पारिवारिक संपत्ति के कारण विवाद की स्थिति बन सकती है। बटवारे की यदि स्थिति बने तो सोच-समझकर ही निर्णय लें। कोई नया कार्य प्रारम्भ न करें नहीं तो रुकावटें आ सकती है। पड़ोसियों से वाद-विवाद की स्थिति बन सकता है। क्रोध पर नियन्त्रण रखें वरना अनावश्यक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। मन में उत्साहजनक वृद्धि होगी। जातक कोई बड़ा कार्य करने के लिए प्रेरित हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन अनावश्यक क्रोध से बचें। शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। गुरुजनों एवं संतजनों की सेवा से अभिष्ट सिद्धि की प्राप्ति हो सकती है।व्यापारियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

Horoscope 2021 - Capricorn: मकर राशि वालों के लिए कुछ ऐसा रहेगा नया साल, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Rashifal 2021 Dhanu - October: इस माह बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें नहीं तो तनावों का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थी यदि अधिक परिश्रम करेगें तभी किसी प्रतियोगिता में सफलता का योग बन सकता है। बिना सोच-समझे कोई नवीन कार्य न करें नहीं तो परेशानी में उलझ सकते है। परिजनों से भी मतभेद की स्थिति बन सकती है। शत्रुओं से भय का योग बन सकता है। ज्वर, ऋण रोग की भी स्थिति बन सकती है लेकिन धन प्राप्ति का योग बन सकता है। अच्छे लोग की संगति के कारण किसी बड़ी परियोजना पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। वस्त्र रत्न आदि प्राप्ति का योग है। व्यापारियों के लिए यह समय लगभग अनुकूल है। कारोबार में उन्नति का योग बनेगा जिससे लाभ की भी स्थिति बनेगी। लोगों के प्रति लगाव बढ़ेगा। यात्रा शुभ फलदायी हो सकती है।

Horoscope 2021 - Aquarius: कुंभ राशि वालों की लाइफ में खूब धन आएगा, लेकिन परेशानियां भी लाएगा, जानें पूरे वर्ष का राशिफल

Rashifal 2021 Dhanu - November: इस माह मेहनत से सफलता का योग बनेगा। जमीन या भवन बेचने का योग बन सकता है। पारिवारिक तनाव एवं कष्ट मिलने का भी योग है लेकिन नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए समय अनुकूल है पद्दोन्नति या नये स्थान पर काम करने का अवसर मिल सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलने की स्थिति बनेगी। रचनात्मक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। आपके प्रति मित्रों के मन में थोड़ी ईर्ष्या की भावना पैदा हो सकती है। समाजिक मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए सूझ-बूझ से कार्य लें। धर्म स्थानों की यात्रा का योग बन सकता है इससे शुभ विचारों का उदय हो सकता है।

Horoscope 2021 - Pisces: मीन राशि वालों की जिंदगी ऐसे बदलेगा नया साल, जानें अपना वार्षिक राशिफल

Rashifal 2021 Dhanu - December: इस माह कारोबार की स्थिति मध्यम रहेगी। सोच-समझकरी ही कार्य करें तो कार्य पटरी पर आयेगें व्यापार में जोखिम न उठायें नहीं तो तनाव का सामना करना पड़ सकता है। शनि की ढैया का असर रहेगा इसलिए व्यय को अधिक न बढाये नहीं तो आर्थिक तनाव मिल सकता है। शत्रुओं से सावधान रहें नहीं तो तनाव दे सकते है। स्वास्थ्य की दृष्टि से समय थोड़ा अनुकूल रहेगा। किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। मित्रों से भी सहयोग मिलेगा। स्त्री एवं संतान सुख का योग है। परिजनों से मेल-जोल बना रहे नहीं तो अनावश्यक तर्क-वितर्क के कारण तनाव मिल सकता है। लम्बी योजनायें अधिक न बनाये उतनी ही बड़ी योजनायें बनाये जिस पर आप आसानी से चल सकें नहीं तो धन हानि एवं तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के विवाद से बचें। किसी अच्छे व्यक्ति से मार्गदर्शन लेकर कार्य करें तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं नहीं तो दबाव का सामना करना पड़ सकता है। अपाहिजों को दान करने से राहत मिलेगीं और शनि की साढ़े-साती का भी प्रभाव कम होगा।

द्वारा: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ, लखनऊ

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk