कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए सात चरणों में मतदान कराए गए हैं। यहां बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए। यहां पर भारतीय जनता पार्टी जीत की ओर बढ़ती दिख रही है। इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के मुताबिक खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे तक भारतीय जनता पार्टी यहां 9 सीटों पर जीत दर्ज करा चुकी थी और 244 सीटों पर लीड कर रही थी। इसके अलावा समाजवादी पार्टी 114 सीटों पर तो कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर लीड कर रही थी।
उत्तराखंड
उत्तराखंड में भी खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे तक भारतीय जनता पार्टी जीत के करीब दिख रही थी। उत्तराखंड में 70 सीटों के लिए पोलिंग कराई गई थी। यहां बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत है। फिलहाल यहां पर भारतीय जनता पार्टी 6 सीटे जीत चुकी थी और 41 सीटों पर आगे चल रही थी। इसके अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस 3 सीटों पर जीत चुकी थी और 16 पर आगे चल रही थी।
पंजाब
पंजाब में आम आदमी पार्टी का प्रदर्शन जबरदस्त दिखा है। यहां 117 सीटों के लिए वोटिंग हुई है और सरकार बनाने के लिए 59 सीटों का जादुई आंकड़ा चाहिए। खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे तक पंजाब में आम आदमी पार्टी 62 पर जीत दर्ज करा चुकी थी और 30 सीटों पर लीड कर रही थी। वहीं यहां पर इंडियन नेशनल कांग्रेस 10 पर जीत चुकी थी और 8 सीटों पर लीड कर रही थी। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल 1 पर जीत चुकी थी और 2 सीटों पर आगे थी।
गाेवा
गाेवा में भी खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे तक भारतीय जनता पार्टी की पोजीशन काफी मजबूत दिख रही थी। यहां 40 सीटों के लिए मतदान कराए गए थे। इस राज्य में सरकार बनाने के लिए 21 सीटों की जरूरत है। यहां भाजपा 14 सीटों पर जीत चुकी थी और 6 पर आगे थी। इसके अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस 6 सीटों पर जीत चुकी थी और 5 सीटों पर आगे थी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी 1 पर आगे थी और 1 सीट जीत चुकी थी।
मणिपुर
मणिपुर भाजपा का अब तक शानदार प्रदर्शन दिखा है। उत्तर पूर्व के राज्य मणिपुर में 60 सीटों के लिए पोलिंग हुई थी। इस राज्य में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 31 सीटों की जरूरत थी। खबर लिखे जाने तक शाम 4 बजे तक भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी थी। 11 सीटों पर लीड कर रही थी। कांग्रेस पार्टी 2 सीटों पर जीत चुकी और 2 सीटों पर लीड कर रही थी। इसके अलावा नेशनल पीपुल्स पार्टी 2 सीट पर जीत चुकी थी और 5 पर लीड कर रही थी।

कानपुर
UP Kanpur District election result 2022 : कानपुर जिले में कानपुर कैंट सहित बिल्हौर, घाटमपुर, किदवई नगर, सीसामऊ, गोविंद नगर, आर्य नगर, बिठूर, कल्याणपुर और महाराजपुर को मिलाकर 10 विधानसभा क्षेत्र हैं। Kanpur District election result 2022 live : कानपुर के 10 विधानसभा सीटो पर कांटे की टक्कर, नतीजे जानिए यहां

लखनऊ
UP Lucknow District election result 2022 :लखनऊ जिले में लखनऊ नार्थ, बक्शी का तालाब, सरोजीनी नगर, लखनऊ वेस्ट , मलीहाबाद, लखनऊ ईस्ट, लखनऊ सेंट्रल, लखनऊ कैन्ट, मोहनलालगंज सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। UP Lucknow District election result 2022 live : लखनऊ के इन सीटों पर कड़ा मुकाबला

गोरखपुर
गोरखपुर में सुबह 8 बजे काउंटिंग की शुरुआत हो चुकी है। पोस्टल बैलट के छांटे जाने का काम शुरू हो चुका है।
UP Gorakhpur election result 2022 live : गोरखपुर की नौ विधानसभा सीटों पर कौन आगे और कौन है पीछे, जानने के लिए क्लिक करें

बरेली
UP Bareilly District election result 2022 : बरेली जिले में बहेड़ी, मीरगंज, भोजीपुर, नवाबगंज, फरीदपुर, बिथरी चैनपुर, बरेली, बरेली कैंट और आंवला सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। UP Bareilly District election result 2022 live : बरेली के इन सीटों पर कड़ा मुकाबला

मेरठ
UP Meerut District election result 2022: मेरठ जिले में सरधना, सिवाल खास, हस्तिनापुर, किठौर, मेरठ कैंट, मेरठ, मेरठ दक्षिण सहित 7 विधानसभा क्षेत्र हैं।
UP Meerut District election result 2022 live : मेरठ के इन सीटों पर कड़ा मुकाबला

वाराणसी
UP Varanasi District election result 2022 : वाराणसी जिले में पिंडरा, अजगरा, शिवपुर, रोहनिया, वाराणसी उत्तर, वाराणसी दक्षिण, वाराणसी कैंट और सेवापुरी सहित 8 विधानसभा क्षेत्र हैं।
UP Varanasi District election result 2022 live : वाराणसी में भाजपा व सहयोगी दल छह सीटों पर चल रहे आगे

प्रयागराज
UP Prayagraj District election result 2022: प्रयागराज जिले में फाफामऊ, सोरांव, फूलपुर, प्रतापपुर, हंडिया, मेजा, करछना, इलाहाबाद पश्चिम, इलाहाबाद उत्तर, बारा, कोरांव, इलाहाबाद वेस्ट सहित 12 विधानसभा क्षेत्र हैं।
UP Prayagraj District election result 2022 live: प्रयागराज की इन सीटों पर है कड़ा मुकाबला

आगरा
UP Agra District election result 2022 : आगरा जिले में आगरा रूरल, एत्मादपुर, आगरा केंट, आगरा साउथ , आगरा नॉर्थ, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, फतेहाबाद, बह सहित 9 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां पहले चरण में 10 फरवरी, 2022 को मतदान हुआ था।
UP Agra District election result 2022 live : आगरा के इन सीटों पर कड़ा मुकाबला

यूपी और पंजाब में किसकी टक्कर

उत्तर प्रदेश में, सत्तारूढ़ भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच कड़ी टक्कर है। पंजाब में, लड़ाई कांग्रेस, भाजपा, शिरोमणि अकाली दल, आम आदमी पार्टी, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस और नवगठित संयुक्त संघर्ष पार्टी के बीच है, जिसे अब वापस ले लिए गए विवादास्पद कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा सबसे आगे रखा गया था।

गोवा, मणिपुर में यह है हाल
गोवा में भी भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, आप और कांग्रेस के साथ बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है। मणिपुर में, भाजपा को मणिपुर प्रगतिशील धर्मनिरपेक्ष गठबंधन के खिलाफ खड़ा किया गया है जिसमें कांग्रेस, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), फॉरवर्ड ब्लॉक, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी और जनता दल (सेक्युलर) शामिल हैं। उत्तराखंड में मुख्य रूप से भाजपा और कांग्रेस के बीच लड़ाई जा रही है, यहां तक कि एक नए खिलाड़ी के रूप में, AAP, इस बार मैदान में शामिल हुई।

National News inextlive from India News Desk