डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Yearly Horoscope 2022 in Hindi, Varshik Rashifal 2022 : मेष राशि- (चू,चे,चो,ला,ली,लू,ले,लो आ): इस वर्ष इस राशि वाले जातकों का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को जातक सही दिशा देने में सफल होगा और जातक किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर भी पा सकता है। जातक यदि जमीन-जायजात खरीदना चाहे तो यह समय अनुकूल रहेगा। थोड़ी संतान आदि की चिंता रहेगी लेकिन जातक अपने परिश्रम से घरेलू समस्याओं को दूर करने में सफल होगा। अप्रैल महीने तक थोड़ा उतार-चढ़ाव के साथ स्थितियाँ गुजरेगीं। अप्रैल माह के बाद स्थितियों में गुणात्मक सुधार होगा। व्यवसाय आदि के क्षेत्र में विशेष उन्नति का योग बनेगा। विद्यार्थियों का मन कभी पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर होगा। नौकरी में संघर्ष के साथ आगे बढ़ने का योग है। विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों से भी सावधानी बनायें रखें। नहीं तो जातक पर दबाव पड़ सकता है। थोड़ा स्वास्थ्य पर भी दबाव बनाये रखना होगा। पेट संबंधी या गैस जैसी परेशानी जातक को परेशान कर सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

वृष राशि (इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वू,वे,वो) : वृष राशि वालों के लिए यह वर्ष अनेक उपलब्धियों वाला हो सकता है। जातक के कार्यों को नयी दिशा मिल सकती है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार में मंगल कार्य होने का योग बन सकता है। घर परिवार का निरन्तर जातक पर बना रहेगा। संतानें भी उन्नति करेगीं। विद्यर्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई के प्रति बढ़ेगा। किसी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। नौकरी में सुधार या प्रमोशन की स्थिति बन सकती है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल है। जातक यदि सूझ-बूझ से पैसा लगायेगा तो इस वर्ष बड़ा धन लाभ कमाने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम-संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। जातक जीवनसाथी का चुनाव करने में सफल हो सकता है। किसी देवी की पूजा करने से हर क्षेत्रों में अनुकूल स्थितियाँ बनेगी।

मिथुन राशि (का,की कू, घ, ड़, छ, के, को, हा) : इस वर्ष इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। अधिक परिश्रम एवं संघर्ष के साथ जातक कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को करने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं वाद-विवाद से बचें। दूर-दूर की यात्रा से भी बचने का प्रयास करें। नौकरी के क्षेत्र में समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। स्थान परिवर्तन का योग बन सकता है। ईष्ट मित्रों एवं भाई-बहनों का सहयोग बन सकता है। भूमि मकान एवं वाहन के क्रय-विक्रय में सहयोगात्मक स्थितियाँ बनेगी जिससे जातक बड़ा लाभ पाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। तभी कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। पति-पत्नि के बीच तर्क-वितर्क बढ़ सकता है इसलिए सावधानी बनायें रखें। यह वर्ष थोड़ा संभलकर चलने वाला वर्ष है। जातक यदि सावधानी से कार्य करेगा तो हर कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा।

Yearly Horoscope 2022 in Hindi, Varshik Rashifal 2022

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) : कर्क राशि वालों के लिए यह वर्ष अनेक शुभ एवं मंगल कार्यों को करने वाला वर्ष होगा। भागदौड़ थोड़ा बढ़ेगी लेकिन कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। अप्रैल से स्थितियाँ और अधिक अनुकूल होगीं। पहले से चली आ रही परेशानायाँ समाप्तर होगीं। जातक के कार्यों को सही दिशा देने का यह वर्ष बहुत अनुकूलर रहेगा। घर में सुख साधनों की वृद्धि होगी। घरेलू खर्च बढ़ेगा लेकिन जातक की सुविधायें भी बढ़ेगीं। जिससे जातक का मन हर्षोल्लाषित बना रहेगा। माता-पिता एवं घर के सदस्यों से रागात्मक स्नेह बढ़ेगा। बड़े लोगों से संपर्क बढ़ेगा। उनसे लाभ उठाने का अनुकूल अवसर जातक को मिल सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें। पढ़ाई-लिखाई के प्रति विद्यार्थियों का अनुराग बढ़ेगा। कोई बड़ा लक्ष्य पाने के लिए जातक निरन्तर संघर्षमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी। न्यायालय के कार्यों में समाधान मिलेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। उत्तरोत्तर आर्थिक आय में वृद्धि होती रहेगी। प्रमोशन आदि का लाभ मिलने का योग है। शिव जी की आराधना से स्थितियाँ भी अनुकूल होगीं।

सिंह राशि (मा,मी मू, मे मो टा टी टू टे) : सिंह राशि वालों के लिए यह वर्ष बहुत अनुकूल है जातक का हर कार्य पूर्ण होगा। घर परिवार में आपसी सहयोग बढ़ेगा। मांगलिक कार्य होने की स्थितियाँ बन सकती है। सबका सहयोग मिलेगा। कोई रुका हुआ धन इस वर्ष मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। आर्थिक दृष्टि से भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। जातक अधिक लाभ कमाने में सफल हो सकता है। संगीत-कला के प्रति जातक की रुचि बढ़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। संतान की उन्नति होगी। मित्रों का निरन्तर सहयोग मिलेगा। विरोधी परास्त होगें। पति-पत्नि के बीच रागात्मक संबंधों में वृद्धि होगी। किसी बड़ी कार्य-योजना को करने में जातक सफल होगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। तीर्थ यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक यदि नौकरी में होगा तो प्रमोशन या बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। निरन्तर सक्रिय बने रहें।यह वर्ष इन राशियों के लिए हर दृष्टि से अनुकूल एवं लाभवर्धक है।

कन्या राशि ( टे,टो,पा,पी,पू,ष,ण,) : इस राशि वालों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। कुछ क्षेत्रों में उन्नति होगी। लेकिन कुछ क्षेत्रों में दबाव एवं परेशानियाँ बनी रह सकती है। इसलिए इस वर्ष संभलकर चलने वाला वर्ष है जातक को शांतिपूर्वक अपने कार्यों एवं उद्देश्य के प्रति निरन्तर संघर्षरत रहेगा। तभी स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं। आर्थिक क्षेत्र में भी थोड़ी परेशानियाँ आयेगीं। लेकिन कुछ लोगों का सहयोग मिलने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और कुछ बड़े एवं मह्तवपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें। इस वर्ष स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनाये रखें। थोड़ी-सी लापरवाही जातक के स्वास्थ्य पर दबाव बना सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। किसी प्रतियोगिता में सफलता न मिलने से निराशा का भाव बनेगा। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और परिश्रम करते रहें। संतान को लेकर भी चिंता बनेगी। पति-पत्नि के बीच अनावश्यक तनाव बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में स्थितियाँ अनुकूल बनेगीं। जमीन-जायजात खरीदने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से यह वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से विशेष लाभ की स्थिति बने सकती है।

तुला राशि- ( रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस राशि वालों के लिए यह वर्ष थोड़ा संघर्षमय रहेगा। जीवन के हर मोर्चो पर सावधानी बनायें रखेनी होगी। कार्य-व्यापार में भी बहुत संभलकर चलने वाला वर्ष है। परिश्रम की अपेक्षा प्रतिफल कम मिल सकता है। लेकिन जमीन-जायजात के कार्यों में लाभप्रद स्थितियाँ रहेगी। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव एवं परेशानी का थोड़ा योग है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। लम्बी यात्रा से बचें नहीं तो परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिलाजुला रहेगा। प्रेम-संबंधों में संभलकर चलें नहीं तो अनावश्यक आकर्षण के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें। थोड़ी सी असावधानी बड़ी परेशानी दे सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ा संघर्ष रहेगा लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं विवेक से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें निरन्तर योगाभ्यास करते रहें ताकि रोगों से छुटकारा मिल सके। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। बाधायें कम होगीं।

वृश्चिक राशि- (तो,ना,नी,नू,ने,नो,य,यी,यू) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा व्यवसायिक मामलों में दबाव की स्थिति बन सकती है। इसलिए सावधानी से बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक हानि का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम-संबंधों में थोड़ा मतभेद की स्थिति बन सकती है। जिससे जातक को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। घर परिवार एवं माता-पित का सहयोग मिलेगा। उनकी राय पर यदि जातक निर्णय लेगा तो स्थितियाँ अनुकूल बनेगीं। बिगड़े कार्य पटरी पर आयेगें। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकता है। संतानों पर अधिक खर्च के बाद भी अनुकूल परिणाम न मिलने से चिंता बढ़ेगी। घरेलू समस्यायें बढ़ सकती है परिवार के लोग प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रुप से जातक को तनाव दे सकते है इसलिए सक्रिय बने रहें और कार्यों को गति प्रदान करते रहें। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। अधिक उम्र वालें डॉक्टरी सलाह प्रायः लेते रहें। हनुमान जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं।

धनु राशि- (ये,ओ,भा,भी,भू,ध,ह,ढ,भे) : धनु राशि वालों के लिए अप्रैल तक शनि की साढ़े-साती बनी रहेगी। यह साढ़े-साती पैर पर रहेगी। जिससे अधिक संघर्ष के बाद थोड़ी ही लाभप्रद स्थितियाँ रहेगी। अप्रैल के बाद साढ़े-साती उतर जायेगी तो जातक का तेजी से हर क्षेत्र में विकास होगा। अभी अप्रैल तक सावधानी बनायें रखें और क्रियाशील बने रहें। इस बीच शत्रुओं से भी सावधान रहें। शत्रु कोई बड़ा षड़यंत्र न रचें इसलिए सावधानी भी बनायें रखें। भाग्य में भी थोड़ी रुकावट आ सकती है लेकिन अप्रैल से स्थितियाँ अनुकूल होगीं और जातक के भाग्य में तेजी से सुधार होगा जिससे जातक की चिंतायें दूर होगीं। राज्य पक्ष से भी जातक को मदद एवं सहयोग मिलेगी। जिससे कार्य पटरी पर आयेगें और जातक की परेशानियाँ कम होगीं। लम्बे समय से रुका पैसा जातक को मिल सकता है। जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। सरकारी कार्य-क्षेत्र में भी थोड़ी सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय ठीक रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जातक यदि नौकरी के क्षेत्र में होगा तो वहाँ भी उन्नति एवं लाभ प्राप्त करने में सफल होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में अधिक मेहनत के बाद भी आर्थिक स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं और परेशानियाँ कम होगीं। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। परिश्रम सही दिशा में करें ताकि आय की अनुकूल स्थितियाँ बनी रहें।

मकर राशि- ( भो,जा,जी,खी,खू,खे,खो,गा,गी) : इस राशि वालों पर शनि की साढ़े-साती का प्रचंड प्रभाव रहेगा। जिससे मानसिक चिंताएं बढ़ सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं वाद-विवाद से बचने का प्रयास करें निरर्थक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिससे कार्यों में थोड़ी बाधायें आ सकती है। न्यायालयों के मामलों में भी कोई अनुकूल स्थिति न बनने से थोड़ा मानसिक तनाव मिल सकता है। यद्यपि भाई बहनों ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर चिंता बनी रह सकती है। पति-पत्नि के बीच मन मुटाव हो सकता है। कोई नया कार्य करना चाहे तो उसके लिए अनुकूल अवसर मिल सकता है। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। इसलिए सोच-समझकर ही पैसा लगायें। नौकरी वालों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हस्तानान्तरण या किसी बड़े अधिकारी के दबाव के कारण थोड़ा मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें।

कुंभ राशि -(गू,गी,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस राशि वालों पर भी साढ़े-साती का प्रभाव रहेगा। जिससे मानसिक तनाव एवं स्वस्थ्य संबंधित चिंतायें बढ़ सकती है। इस वर्ष स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान बनायें रखें। किसी बड़ी बीमारी का संकेत मिल सकता है। जिससे मानसिक तनाव में वृद्धि हो सकती है। घरेलू समस्याओं से परेशानियाँ बढ़ेगीं। इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से यह वर्ष योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने पर लाभप्रद स्थितियाँ बनायें रखेंगा। व्यवसाय एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर विशेष ध्यान दें नहीं तो दबाव एवं आर्थिक तनाव मिल सकता है। साढ़े-साती का प्रभाव बना हुआ है इसलिए किसी भी तरह के जोखिम से बचें। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें। नहीं तो चोट-चपेट लग सकती है। पारिवारिक स्थितियाँ उतार-चढ़ाव वाली रहेगीं। कई पारिवारिक समस्याओं पर ध्यान बनायें रखें। सूझ-बूझ से कार्य करें नहीं तो मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी जातक को मानसिक तनाव बीच-बीच में दे सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखें। अनावश्यक भागदौड़ एवं यात्रा से बचें नहीं तो आर्थिक हानि के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ पटरी पर आयेगीं।

मीन राशि (दी,दू,थ,झ,ण,दे,दो,चा,ची) : इस वर्ष इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के कई लंबित कार्य पूरे होगें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संतान किसी क्षेत्र में उन्नति कर सकता है या उसे कोई नौकरी मिल सकती है। लोगों का सहयोग जातक को मिलेगा जिससे जातक के कार्यों में विस्तार होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता में बड़ी सफलता मिल सकती है। वैवाहिक स्थितियाँ अनुकूल होगीं। घर में मांगलिक कार्य हो सकते है।घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। विदेश यात्रा का योग बन सकता है लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखें। व्यवसायिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल एवं महत्वपूर्ण रहेगा। व्यवसाय में विशेष उन्नति का योग बनेगा। अधिक धन कमाने का योग बन सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्यो में सफलता मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। इस वर्ष जातक का मन धर्म-कर्म में भी लगेगा। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का योग बन सकता है। विष्णु जी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल होगीं कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें।

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk